कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में रानीखेत की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा, पार्किंग निर्माण में विलम्ब पर जताया असंतोष
रानीखेत: स्थानीय जन समस्याओं को लेकर यहां नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक पीसीसी सदस्य कैलाश पाण्डे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जन समस्याओं पर चर्चा की।
नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनसमस्याओं का समाधान न होने पर असंतोष व्यक्त किया । पार्किंग की समस्या को लेकर जलनिगम निर्माण निगम के मुख्य अधिशासी अभियंता हरीश प्रकाश से दूरभाष पर वार्ता की गई जिसमें उनके द्वारा पार्किंग निर्माण को लेकर शासन स्तर पर डी०पी०आर० तैयार करने की जानकारी दी गई।
बैठक में कल बुधवार को जीएसएम राजकीय चिकित्सालय जाकर सी०एम०एस० से मरीजों को आ रही परेशानियों को लेकर वार्ता करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व प्रमुख रचना रावत, पूर्व भिकियासैंण प्रभारी हेमंत माहरा, नगर उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, दीवान नेगी, संदीप बंसल, कमल तिवारी, सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।


जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह