रानीखेत विकास संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर रानीखेत की समस्याओं से कराया अवगत

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– रानीखेत विकास संघर्ष समिति के सदस्यों ने आज जिलाधिकारी विनीत कुमार तोमर से उनके कार्यालय में मुलाकात कर रानीखेत नगरपालिका सहित स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

समिति के सदस्यों ने छावनी परिषद के नागरिक क्षेत्र को नगरपालिका में शामिल करने के विषय पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। समिति सदस्यों ने रानीखेत की पर्यटन संबंधी समस्याओं क्रमशः गोल्फ कोर्स, आशियाना पार्क, रानीखेत में चौ-पहिया पार्किंग निर्माण आदि से भी ज़िलाधिकारी को अवगत कराया।जिलाधिकारी ने बहुत ही सकारात्मक रुख अपनाते हुए रानीखेत की समस्याओं के बारे में सुना और समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया। समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी को रानीखेत आने के लिए आमंत्रित किया, जिलााधिकारी ने जल्द से जल्द रानीखेत आने की बात कही।
समिति के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि रानीखेत में लंबे समय से रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है एवं जल्द से जल्द रजिस्ट्री खोलने के लिए अनुरोध किया गया।
मिलने वालों में समिति के डॉ. बी.डी. पांडे, श्रीमती हेमा पांडे, कैलाश पांडे, दीप भगत, गिरीश भगत, दीप पांडे, अनिल वर्मा, हरीश मैनाली, किरण लाल साह, सोनू सिद्दीकी आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad