छावनी परिषद से मुक्ति के लिए धरना-प्रदर्शन जारी, आंदोलनकारियों ने रक्षा मंत्रालय से की अपने फैसले को अमली जामा पहनाने की मांग
रानीखेत -छावनी परिषद् से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में शामिल करने की मांग को लेकर रानीखेत विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन आज 164वें दिन भी जारी रहा।यहां गांधी चौक स्थित गांधी पार्क में आज भी छावनी परिषद से मुक्ति के लिए धरना-प्रदर्शन बदस्तूर जारी रहा। धरना-प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।धरने में वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी व होटलियर्स शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति