‘ मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से एपीएस में पूरे माह हुए अनेक कार्यक्रम
रानीखेत– ‘ मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत उन सभी वीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से 1 सितंबर से 30 सितंबर 2023 तक आर्मी पब्लिक स्कूल द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान प्रतिभागियों ने ढोल और अन्य वाद्य यंत्र बजाए। देशभक्ति गीत एवं मिट्टी गान भी गाया गया। प्रातः कालीन प्रार्थना सभा के दौरान सभी छात्रों और शिक्षकों द्वारा पंच प्राण प्रतिज्ञा ली गई। स्कूल में वीर गाथा विषय पर आधारित एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। उपरोक्त गतिविधियों में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई।


ADVERTISEMENTS


दीपक रावत बने स्व. डी.सी. पांडे स्मृति कैरम प्रतियोगिता के एकल चैम्पियन
जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जे. एंड जे. सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की शानदार सफलता