छावनी परिषद से आज़ादी पाने की लड़ाई 198 वें दिन में पहुंची, नागरिकों ने धरना -प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की
रानीखेत-छावनी परिषद् से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका परिषद में विलय करने की मांग पर गांधी चौक में नागरिकों का धरना-प्रदर्शन 198वें दिन भी जारी रहा।
रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले गांधी पार्क में छावनी परिषद से मुक्ति का आंदोलन आज भी बदस्तूर जारी रहा। नागरिकों ने छावनी परिषद से आज़ादी पाने के लिए नारेबाजी की। धरना -प्रदर्शन में नगर के वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी, होटलियर्स शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए