के पी एस हिमालयन पब्लिक स्कूल ताड़ीखेत के विद्यार्थियों ने किया कटारमल सूर्य मंदिर का शैक्षिक भ्रमण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -के पी एस हिमालयन पब्लिक स्कूल के द्वारा विद्यार्थियों ने मंगलवार को कटारमल सूर्य मंदिर का शैक्षिक भ्रमण कर ऐतिहासिक मंदिर के बारे में जानकारी ली।

शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को अध्यापिकाओं द्वारा बताया गया कि कटारमल सूर्य मंदिर ९वीं शताब्दी में कतरमल्ला द्वारा बनवाया गया था जो की एक कत्यूरी राजा थे यह मंदिर पुरातत्व मंदिर श्रृंखलाओं में से एक है जिसकी भव्यता देखते बनती है। यहां वातावरण बहुत ही शांतिप्रिय है। विद्यार्थियों ने पुरा महत्व की इस विरासत का अवलोकन किया और अपनी इन यादों को संजोए रखने के लिए छायाचित्र लिए।

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

शैक्षिक भ्रमण में विद्यालय परिवार की सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने अभूतपूर्व सहयोग दिया ।विद्यालय प्रबंधक ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों ने शीतकालीन अवकाश के लिए अपने अपने गृह क्षेत्र के लिए प्रस्थान किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में 'पुलिस स्मृति दिवस'मनाया गया; सीआरपीएफ के 10 साहसी जवानों की अमर शहादत को किया याद
Ad Ad Ad