छावनी परिषद रानीखेत ने दुकानदारों को चेतावनी दी, पन्द्रह दिवस के भीतर करें लम्बित देयकों का भुगतान, नहीं तो……
रानीखेत: छावनी परिषद ने आम सूचना जारी कर छावनी परिषद की आवंटित दुकान के संचालकों से दुकान के संबंधित देयकों का भुगतान छावनी ई पोर्टल के माध्यम से पंद्रह दिवस के भीतर करने को कहा है।

मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पूर्व में भी कई बार इस बावत दुकानदारों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा देयकों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। छावनी परिषद मुख्य अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि ऐसे दुकानदार भुगतान पत्र मिलने के पंद्रह दिवस के भीतर देयकों का आनलाइन भुगतान करना सुनिश्चित करें,अन्यथा जिन दुकानदारों का देयकों का भुगतान लम्बित पाया जाता है तो उनके विरुद्ध वसूली हेतु विधिसम्मत कार्रवाई अमल में लाते हुए छावनी परिषद द्वारा दुकान का कब्ज़ा वापस लेकर नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS


सीमांत मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत में हरेला पर्व पर वृहद रुप से वृक्ष पौधों का किया गया रोपण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए