बारिश का कहर: रानीखेत -रामनगर मार्ग पर मोहान के पास पुल भरभरा कर गिरा, चिमटाखाल-भौनखाल होकर जा रहे वाहन
अल्मोड़ा – जिलेभर में आज सुबह से हो रही वेगमान बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रारभावित रहा। वहीं जगह -जगह से नुकसान की भी खबर है। रामनगर रानीखेत और अल्मोड़ा को जोड़ने वाला मोहान के पास पन्याली स्रोत पर बना पुल पानी के तेज बहाव से पुल टूट गया। ताश के पत्तों की मानिंद पुल भरभरा कर गिर गया।
पुल के टूटने के कारण रामनगर से रानीखेत और अल्मोड़ा को जाने वाले वाहन भी पुल के टूटने से दोनों तरफ फंस गए और वाहनों की आवाजाही पुल टूटने के कारण दोनों तरफ बंद हो गई है।उपरोक्त पुल अल्मोड़ा जनपद में स्थित है, सड़क पीडब्ल्यूडी रानीखेत के अधीन है वाहनों के आवागमन मोहान से चिमटाखाल – भौनखाल -चौडीघट्टी मार्ग से होते हुए रानीखेत जा सकते है।
ADVERTISEMENTS

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत



भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न
रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन