रानीखेत के विभिन्न विद्यालयों में ‌‌‌हर्षोल्लास से मनाया गया‌ शिक्षक दिवस,डा.राधाकृष्णन को किया याद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: यहां विभिन्न विद्यालयों में आज‌ शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर को बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने‌ और अधिक उल्लास से भर दिया।

चिलियानौला रानीखेत स्थित बियरशिवा‌ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर‌ पर छात्र -छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधक तिलक राज तलवार,निरूपेन्द्र तलवार डायरेक्टर प्रीति पांडे एवं प्रधानाचार्य संगीता अधिकारी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद मैमोरियल स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में बाल श्रम निषेध तथा वर्षा ऋतु विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिलियानौला

नगर के विवेकानंद विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी‌ शिक्षक दिवस पर डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का भावपूर्ण स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को बताया गया।इस‌अवसर‌ पर‌ विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के सम्मान में लोक संस्कृति आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें सम्मान ‌‌‌स्वरूप उपहार‌ भेंट‌ किए।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विवेकानंद विद्या मंदिर

नेशनल इंटर‌ कालेज में प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस पर केक काटकर‌ शिक्षक दिवस की खुशी मनाई।इस अवसर‌ पर‌ डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
नेशनल इंटर कॉलेज
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad