छावनी परिषद् से पृथक करने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 86वें दिन में पहुंचा,इधर रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार से और राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को अनुस्मारक पत्र भेजकर मांगी आख्या

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत विकास संघर्ष समिति के बैनर तले छावनी परिषद से सिविल एरिया को पृथक कर रानीखेत -चिलियानौला नगर पालिका में मिलाने की मांग पर धरना-प्रदर्शन 86वें दिन भी जारी रहा। वहीं रक्षा मंत्रालय ने राज्य सरकार से छावनी परिषदों का विस्तृत ब्यौरा भेजने के क्रम में राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को अनुस्मारक पत्र भेजकर छावनी परिषदों से नागरिक आबादी पृथक करने संबंधी सुस्पष्ट प्रस्ताव आख्या देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

रानीखेत गांधी चौक में छावनी परिषद से छुटकारा पाने के लिए 86वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा। नागरिकों ने अपनी इस एक सूत्रीय मांग को लेकर नारेबाजी की।इधर रक्षा मंत्रालय द्वारा राज्य सरकार से इस बावत मौजूद छावनी परिषदों की नागरिक जनसंख्या,क्षेत्रफल और दिशावार जानकारी देने के लिए पत्र लिखा था जिसपर राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग ने जिलाधिकारियों को अनुस्मारक पत्र भेजकर तत्संबंधी सुस्पष्ट प्रस्ताव/आख्या देने को कहा है।यह जानकारी छावनी परिषद नामित सदस्य मोहन नेगी द्वारा सूचना के अधिकार में मांगी जानकारी के क्रम में शहरी विकास विभाग ने दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पितृ विसर्जन अमावस्या पर ज्योली गौशाला में उमड़े श्रद्धालु, पूर्वजों की स्मृति में किया गौग्रास दान
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad