सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर पर गुलदार ने किया हमला, बुरी तरह ज़ख्मी किया

ख़बर शेयर करें -

चम्पावत: चम्पावत के भिंगराड़ा रेंज में जमतोला के पास नौले में हाथ मुंह धोने गए नेपाली मजदूर पर घात लगाए बैठे गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में नेपाली नागरिक गणेश सिंह बिष्ट निवासी डडेलधुरा नेपाल बुरी तरह जख्मी हो गया। हो हल्ला करने पर किसी तरह गुलदार जंगल की ओर भागा। घायल अवस्था में मजदूर के साथी उसे सड़क तक लाए। जहां से वन विभाग अपने वाहन में घायल नेपाली को जिला अस्पताल लाए।

यह भी पढ़ें 👉  मां दुर्गा पूजा महोत्सव गांधी चौक से निकली मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा, गांधी चौक में हुई सामूहिक आरती

गुलदार के हमले में नेपाली मजदूर के सिर और शरीर के तमाम हिस्सों में गम्भीर चोट आई है। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेज दिया था। मजदूर की हालत खतरे से बाहर है। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने रेंज में पिंजरा लगा दिया है। घायल गणेश ने बताया कि वह अपने 16 अन्य साथियों के साथ सड़क की ओर काम करने जा रहे थे, नौले पर हाथ मुंह धोने के लिए रुके तो गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत के ऐतिहासिक खड़ी बाजार रामलीला में निकली भव्य शोभायात्रा, आज होगा रावण-मेघनाद का पुतला दहन
Ad Ad Ad