व्यापार मंडल की इस पहल को मिली रानीखेत नगर में भरपूर सराहना
रानीखेत: नगर में वर्षों से खडी़ होली गायन में आए ठहराव को स्थानीय युवाओं ने तोड़ने की कोशिश की और नगर व्यापार मंडल की पहल पर नगर के मुख्य बाजार में खडी़ होली गायन की टोली निकाल कर विछिन्न हो चली परम्परा को पुनः जोड़ने का प्रयास किया।
नगर में व्यापार मंडल की पहल पर स्थानीय रंगकर्म से जुड़े युवाओं, रचनाशील नागरिकों ने इस बार खडी़ होली की शुरुआत की। होल्यारों की टोली खडी़ बाजार चौराहे से शुरू होकर होली गीतों के साथ ढोलक मंजीरें की ताल पर थिरकते हुए गांधी चौक,सुभाष चौक, केमू स्टेशन और फिर द्यूलीखेत पहुंची। व्यापार मंडल की इस पहल को नगर में भरपूर सराहा गया।


ADVERTISEMENTS




रामनगर में 18 वर्षीय नवविवाहिता कोहिनूर हत्याकांड: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि, पति समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सल्ट पुलिस की कार्रवाई: टैक्सी कार से 9.55 लाख रुपये का अवैध गांजा बरामद, चालक गिरफ्तार