बनभूलपुरा वासियों की आस उच्चतम न्यायालय पर टिकी, पांच जनवरी को करेगा न्यायालय संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी : बनभूलपुरा वासियों की आस अब केवल उच्चतम न्यायालय में पांच जनवरी को होने वाली सुनवाई पर टिकी है।इस दिन उच्चतम न्यायालय अतिक्रमण मामले में पीड़ित पक्ष की सभी याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय से राहत न मिलने के बाद हल्द्वानी का बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण अब उच्चतम न्यायालय पहुंच गया है। जिसके बाद यहां के लोगो को उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने की उम्मीद भी जगी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

हल्द्वानी के रेलवे भूमि प्रकरण में बड़ी अपडेट सामने आई है कि अब इस मामले को उच्चतम न्यायालय सुनेगा। जानकारी के मुताबिक उच्चतम न्यायालय में 5 जनवरी को मामले की सुनवाई की जाएगी। सोमवार को उच्चतम न्यायालय में हल्द्वानी के शराफत खान समेत 11 लोगों की याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद की ओर से दाखिल की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

जिस पर उच्चतम न्यायालय ने 5 जनवरी दिन गुरुवार को मामला सुने जाने की तारीख दी है। पांच जनवरी को मामले को सुना जाना एक तरह से इस लिहाज से सही है कि इसी एक मामले में उच्चतम न्यायालय में इस पर कई लोग याचिका दाखिल कर रहे हैं। एकाध दिन में यह सब पिटिशनर भी अपील डाल देंगे जिसके बाद मुमकिन है कि इन सभी की अपीलों पर उच्चतम न्यायालय एक साथ सुनवाई करे। इस समय हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश, मतीन सिद्दीकी सहित समेत कई लोग उच्चतम न्यायालय में सलमान खुर्शीद के साथ मौजूद हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
Ad Ad