ताड़ीखेत विकासखण्ड के प्रशिक्षित आपदा मित्रों ने रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – यहां ताड़ीखेत विकासखण्ड के प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्रों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर आपदा मित्रों को रोजगार मुहैया कराने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि विगत वर्ष अप्रैल में आपदा मित्रों ने भारत सरकार द्वारा प्रदत्त आपदा प्रशिक्षण प्राप्त किया ,सरकार द्वारा उन्हें किट भी उपलब्ध कराए गए,ऐसे में उम्मीद जगी थी कि उन्हें अन्य राज्यों की भांति विकासखण्ड स्तर पर रोजगार मिलेगा लेकिन छह माह बीतने के बाद भी सरकार द्वारा रोजगार मुहैया नहीं कराया गया है जिसकारण आपदा मित्रों का मनोबल टूट रहा है और वे अन्य राज्यों की आओर पलायन को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

ज्ञापन में बताया गया है कि जून माह में भी संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से आपदा मित्रों ने एक ज्ञापन दिया था लेकिन उस पर अब-तक कार्यवाही नहीं हुई। मांग की गई कि आपदा मित्रों को अविलंब रोजगार मुहैया कराया जाए जिससे वे अपने परिवारों की गुजर बसर कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad Ad