रानीखेत में कैबिनेट मंत्री चुफाल ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं का दिशा निर्देशन,कहा सरकार पुनः आ रही है,बस मेहनत में कसर न छोडे़ं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत :-राज्य के पेयजल मंत्री एवं जिले के प्रभारी बिशन सिंंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं को घर -गांव तक पहुंचाएं ,जिससे जनता इन योजनाओं का लाभ उठा सके।उन्होंने दावे के साथ कहा कि 2022में पुनः राज्य में भाजपा सत्तासीन होने जारही है।श्री चुफाल यहां शिवमंदिर सभागार में भारतीय जनता पार्टी रानीखेत की मंडल कार्यसमिति की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व ,मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री चुफाल एवं अन्य अतिथियों का महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा पांडे एवं महिला मोर्चा सदस्यों द्वारा तिलक कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारम्भ किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासशील योजनाओं से अवगत कराया और कहा कि इन लाभकारी योजनाओं को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं ताकि प्रदेश की जनता लाभान्वित हो सके। साथ ही उन्होंने कहां की आगामी 2022 में पुनः प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है ।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2022 में भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने हेतु कमर कस लें।

बैठक में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति- नीति से अवगत कराया एवं संगठन की मजबूती पर जोर दिया । कहा कि सभी संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की जरूरत है संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्य को परिणाम तक पहुंचाना होगा जिससे क्षेत्र एवं प्रदेश का विकास हो सके।

उपरोक्त बैठक में कोविड-19 से हुई मृत्यु /मृतकों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया शोक प्रस्ताव पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद भार्गव द्वारा पढ़ा गया। राजनीतिक प्रस्ताव पूर्व नगर उपाध्यक्ष रमेश जोशी द्वारा पढ़ा गया एवं सदन द्वारा अनुमोदित किया गया।बैठक में छावनी परिषद के पूर्व अध्यक्ष मोहन नेगी ने भी अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल एवं संचालन नगर महामंत्री ललित मेहरा द्वारा किया गया।

उपरोक्त बैठक में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कैलाश पंत ,नरेंद्र रौतेला प्रदेश महिला मोर्चा की सह मीडिया प्रभारी श्रीमती विमला रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष दीप भगत ,मदन सिंह मेहरा ,त्रिलोक रावत मंडल प्रभारी रानीखेत ,पूर्व प्रदेश मंत्री भाजयुमो रोहित शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री दर्शन बिष्ट, पूर्व नगर अध्यक्ष हंसा दत्त बवाड़ी, चंदन भगत, विनोद भार्गव, सभासद नगर पालिका चिलियानौला लक्ष्मण सिंह मेहरा उमा रावत ,मदन कुवार्बी ,प्रताप सिंह कुवार्बी, नरेश डोबरियाल, नीरज तिवारी ,नगर उपाध्यक्ष उमा रावत ,भुवन चंद्र पाठक, नगर मंत्री प्रकाश कुवार्बी ,विनोद कुमार ,संजय पंत विमला आर्य , जिला मंत्री महिला मोर्चा सीमा जसवाल,कोषाध्यक्ष शंकर दत्त बुधौडी़,सोशल मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश ,जगदीश अग्रवाल, रामेश्वर गोयल ,अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेखा पांडे भावना पालीवाल ,विमला बिष्ट, सरिता पांडे ,राजेंद्र चंद्र ,नईमखान, कैलाश गिरी तरूण जोशी,पावस जोशी,युवा मोर्चा के कैलाश बिष्ट,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विपिन भार्गव,श्रीमती नेहा भट्ट, लता पांडे, गीता बेलवाल, रंजीत कुमार ,विशाल कुमार ,विपिन कुमार, दीप्ति बिष्ट, ललित मोहन पंत ,भूपेंद्र कुमार ,सहित कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।