रानीखेत व्यापार मंडल की स्थगित चल रही चुनाव प्रक्रिया अब अगले माह जुलाई में होगी, निवर्तमान अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – रानीखेत व्यापार मंडल की स्थगित चल रही चुनाव प्रक्रिया अगले माह जुलाई में पुनः शुरू होगी और जुलाई अंत तक निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।यह निर्णय यहां शुक्रवार को शिवमन्दिर कक्ष में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। इससे पूर्व नवीन वर्मा का यहां पहुंचने पर व्यापारियों ने स्वागत किया।

शिव मंदिर कक्ष में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की अध्यक्षता मे हुई बैठक में रानीखेत व्यापार मंडल की स्थगित चुनाव प्रक्रिया को पुनः प्रारम्भ कर जुलाई माह के अंत तक संपन्न कराने के निर्देश प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में उक्रांद का 'युवा जागेगा – उत्तराखंड बदलेगा' विषय पर युवा सम्मेलन आयोजित,रोजगार,पलायन,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निर्वृतमान व्यापार मंडल पर लगे आरोपों और उन पर स्पष्टिकरण न देने पर निवर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष,महासचिव व कोषाध्यक्ष को प्रदेश कार्यकारणी की ओर से वित्तीय अनियमितताओं के आरोपो के चलते चुनाव लड़ने से वंचित किया जाता है।
अध्यक्ष पद पर चल रहे आरोप प्रत्यारोपों के चलते अध्यक्ष प्रत्याशी दीपक पक पंत से शपथ पत्र लेने के भी आदेश दिए गए।
वही प्रदेश कार्यकारणी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि चुनाव प्रक्रिया मे प्रतिभाग कर रहे सभी प्रतियाशियों को एक शपथ पत्र देना होगा जिसमे चुनाव के दौरान व पश्चात कोई भी प्रत्याशी किसी भी वजह से न्यायालय की शरण में नही जाएगा और अगर कोई प्रत्याशी जाता है तो उसकी सदस्यता तत्काल समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में युवाओं के साथ किया संवाद, युवाओं ने राहुल गांधी का संदेश सुना


वही चुनाव संचालन समिति का पुनर्गठन कर मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी को बनाया गया। साथ में जगदीश अग्रवाल,प्रताप सिंह माहरा,अतुल अग्रवाल, कुलदीप कुमार,हेम भगत व साथ ही जिला कार्यकारणी के अध्यक्ष मोहन नेगी व जिलामंत्री राजेन्द्र पांडे के सहयोग से चुनाव समपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत व द्वाराहाट में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व टीमों को दी बधाई
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad