रानीखेत में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में युवाओं के साथ किया संवाद, युवाओं ने राहुल गांधी का संदेश सुना
रानीखेत– NEET पेपर लीक मामले को लेकर रानीखेत कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला की अध्यक्षता में युवाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा कोटा में युवाओं को संबोधित करते हुए NEET पेपर लीक प्रकरण पर दिए गए संदेश को सुना और देखा गया।
बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि देश के लाखों युवाओं का भविष्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर निर्भर करता है। पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती विद्यार्थियों के सपनों को तोड़ने का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं के अधिकारों की रक्षा, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक किरौला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित युवाओं ने भी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।बैठक की अध्यक्षता नगर उमेश भट्ट ने व संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।
कार्यक्रम में प्रभारी नवीन कठायत, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, कार्यालय प्रबंधक रमेश पंत, विनीत चौरसिया, चंदन सिंह, जीतन जयाल,यूथ जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ ज़िला महासचिव अरसालन शेख़, ज़िला उपाध्यक्ष अंकित रावत, रुद्र माहरा, मनोज कोरंगा, द्रोण चौहान, दीपक सोंटियाल, नितिन कुमार, संजय बिष्ट, मानस कुमार, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।


रानीखेत में कांग्रेस ने NEET पेपर लीक मामले में युवाओं के साथ किया संवाद, युवाओं ने राहुल गांधी का संदेश सुना
रानीखेत में पहली बार आयोजित होगी 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन “द ट्रांस लूप्स”