सपनों की आशा संस्था के तत्वावधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम ने लगाया बिनसर में स्वास्थ्य कैंप
112 मरीजों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
रानीखेत -आज सपनों की आशा संस्थान के तत्वावधान में, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम ने बिनसर महादेव सोनी में स्वास्थ्य कैंप का निःशुल्क आयोजन किया। जिसमें 112मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
कैंप का उद्घाटन श्री श्री 108 महंत गोवर्धन गिरी जी महाराज,व्यास जी , पृथ्वी पाल सिंह रौतेला बिनसर महादेव कमेटी सोनी तथा सपनों की आशा संस्थान के सदस्यों ने मिलकर किया।
कैंप में मरीजों के बीपी,शुगर ,फेफड़े संबंधित बीमारियों तथा आंखों की समस्या संबंधित चिकित्सक उपलब्ध रहे। उजाला सिग्नस से डाक्टर प्रदीप, डॉक्टर अंशुल केडिया तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ हरिंद्र अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
दो दिवसीय कैंप के पहले ही दिन जहां 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य निरीक्षण कराया वहीं सपनों की आशा संस्थान की इस पहल का क्षेत्रवासियों ने खूब सराहना की।
सपनों की आशा टीम से कमल लोहनी, घनश्याम पंत,लीला लोहनी,जगदीश चंद्र ,प्रीतेश लोहनी और अग्रिम पंत ने स्वास्थ्य शिविर का संचालन किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक करगेती ने पूरा दिन संस्थान के साथ मिलकर स्वास्थ्य शिविर में सेवा दी।
शिविर में विधायक रानीखेत डा प्रमोद नैनवाल ने भी अपना बीपी शुगर जांच करवाया। शिविर में सामाजिक कार्यकर्ता राम सिंह जमनाल, आनन्द कड़ाकोटी,चंदन बिष्ट आदि लोगों ने भी अपना योगदान सुनिश्चित किया।




सपनों की आशा संस्था के तत्वावधान में उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की टीम ने लगाया बिनसर में स्वास्थ्य कैंप
रानीखेत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका विधायक मदन बिष्ट का पुतला, द्वाराहाट बहुद्देशीय शिविर में उनके व्यवहार से थी नाराजगी