यहां किया गया बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी़ के ग्रामीणों का सम्मान

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -झलोडी ग्राम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं ग्रामीण विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए रूट्स एन होराइजन वेलफेयर सोसाइटी एवं गुलदावरी फाउंडेशन ने ग्रामीणों को सम्मानित किया। यह सम्मान श्रमदान से बंजर एवं झाड़ियों से ढकी भूमि को पुनः उपयोगी बनाने के सफल अभियान के लिए दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन

पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार एवं वर्तमान ग्राम प्रधान श्रीमती ऋतु के नेतृत्व में चले इस अभियान में सक्रिय महिलाओं को विशेष सम्मान मिला। ग्राम प्रधान ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ₹1100 की प्रोत्साहन राशि दी तथा ग्राम सभा ने प्लास्टिक कचरा ₹20 प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने की घोषणा की। ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र रावत ने अभियान की सराहना की। पांच महिलाओं को “सफाई मित्र” चुना गया और कार्यक्रम का समापन गांव को स्वच्छ, हरित एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह
ADVERTISEMENTS Ad Ad