रानीखेत में उक्रांद का ‘युवा जागेगा – उत्तराखंड बदलेगा’ विषय पर युवा सम्मेलन आयोजित,रोजगार,पलायन,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चर्चा
रानीखेत– 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।उत्तराखंड क्रांति दल ने वीरवार को यहां ‘युवा जागेगा – उत्तराखंड बदलेगा’ विषय पर युवा सम्मेलन आयोजित किया । सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने और पहाड़ के स्थानीय युवाओं को रोजगार, शिक्षा और मूल निवास जैसे मुद्दों पर सक्रिय होने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर नगर में जुलूस प्रदर्शन भी किया गया।
यहां रंगोली सम्मेलन स्थल पर आयोजित उत्तराखंड क्रांति दल युवा सम्मेलन में उत्तराखण्ड के युवाओं से उत्तराखंड के सवालों पर एकजुट होने का आह्वान किया गया।कहा गया कि राज्य बने 25साल हो गये लेकिन बारी -बारी बनी कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने राज्य के संसाधनों को लूटने का काम किया और दोनों दल उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की सुविधाएं पहुंचाने में फिसड्डी साबित हुए हैं। कहा कि आज उत्तराखंड की अस्मिता और अस्तित्व बचाने के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और उनका सही उपयोग करना भी जरूरी है और यह कार्य सिर्फ उक्रांद ही कर सकता है। सम्मेलन में युवाओं से अपने अधिकार , भविष्य और उत्तराखंड के लिए एकजुट होने का आह्वान किया गया।
बाद में नगर में जुलूस प्रदर्शन किया गया जिसमें उक्रांद के कुन्दन सिंह, शिवराज सिंह,मनोज सती, राजेन्द्र रौतेला, सहित त क्षेत्र भर से आए पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।



उत्तराखंड क्रांति दल
संपर्क करें – उत्तराखंड क्रांति दल
* Contact Details (संपर्क विवरण) * केन्द्रीय कार्यालय : 10 कचहरी रोड, देहरादून, उत्तराखंड * फोन नंबर : +91 818-758-4076. * ईमेल : [email protected].


उत्तराखंड क्रांति दल
उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की दन्या में बैठक: संगठन मजबूत करने के …
9 Feb 2026 — Uttarakhand Kranti Dal youth wing meeting held in Danya to strengthen the organization. Follow Latest Updates. उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) युवा प्रकोष्ठ की एक बै…


Dainik Bhaskar
युवा सम्मेलन – रानीखेत विधानसभा 25 जून 2026 उत्तराखंड क्रांति दल …
3 Jun 2026 — युवा सम्मेलन – रानीखेत विधानसभा 25 जून 2026 उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) “युवा जागेगा – उत्तराखंड बदलेगा!” क्या हमारे पहाड़ …

www.instagram.com
UTTARAKHAND KRANTI DAL Yuva Prakosht (@ukd_yuva_prakosht)
आधिकारिक पेज उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य के लिए ! जल जंगल ज़मीन की लड़ाई ! क्रांति करेंगे युवा ! @our_ukd.



Instagram·ukd_yuva_prakosht

रानीखेत में पहली बार आयोजित होगी 48 घंटे की अल्ट्रा एंड्योरेंस रन “द ट्रांस लूप्स”