बीरशिवा स्कूल रानीखेत में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया यादगार समारोह

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -बीरशिवा स्कूल रानीखेत में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर एक यादगार समारोह का आयोजन हुआ। विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सामूहिक गान के स्वर से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर हो गया। राष्ट्रीय गीत के लयबद्ध सुरों को सुनकर सभी का हृदय गर्व से भर गया। ‘भारत माता ‘ की जयकार से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत में डायलिसिस सेवा का हुआ भव्य शुभारंभ,एक यूनिट स्थापित

वंदे मातरम गायन के बाद सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना और उनके संदेश को प्रेरणा के रूप में ग्रहण किया।

इस मौके पर अकादमी निदेशक श्रीमती प्रीति पांडे ने कहा कि वंदे मातरम् कोई साधारण गीत नहीं, बल्कि भारत वासियों का अभिमान है। इसी गीत ने अनगिनत वीरों के हृदय में आजादी की प्रेरणा को जन्म दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और संस्कृति के गौरव को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं क्योंकि यही सच्ची देश भक्ति और देश सेवा है। साथ ही प्रधानाचार्य विपिन अधिकारी ने भी सभी विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने की सीख दी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय रानीखेत में अर्थशास्त्र विभाग में "कौशल विकास और स्वरोजगार :पहाड़ में रोजगार की नई संभावनाएं "विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान तिलक राज तलवार, श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, अध्यक्ष श्री नीरूपेंद्र तलवार और श्रीमती मुस्कान तलवार जी ने विद्यालय परिसर के कार्यकर्ताओं और सभी विद्यार्थियों को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों को देशसेवा और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा दी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad