रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला का वार्षिकोत्सव

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलियानौला का वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद नैनवाल ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस अवसर पर विद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए.मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय की पत्रिका आरोहण का विमोचन किया गया।. विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत करते हुए बताया की विद्यालय में इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में हाई स्कूल स्तर का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा. विद्यालय की छात्रा कुमारी सिया को सर्वाधिक अंक लाने पर सम्मानित किया गया. इस वर्ष से कक्षा नवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए संगीत की कक्षाएं भी संचालित की जा रही है. विद्यार्थियों को पुस्तकों के प्रति आकर्षित करने के लिए पुस्तकालय कक्ष का शुभारंभ किया गया है. विद्यालय की भूमि को पंजीकृत कर लिया गया है. विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों के लिए सामुदायिक सहभागिता से शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया तथा विद्यार्थियों को अपने करियर के चयन के लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग सत्र का आयोजन भी किया गया. विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है. विद्यालय के छात्र यश पांडे को राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा में चयनित होने पर ₹10000 का चेक विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा प्रदान किया गया.
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा कुवार्बी तथा शिक्षक अभिभावक संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु आर्य ने विद्यालय के शैक्षणिक उपलब्धियों विशेषकर विद्यालय पत्रिका के प्रकाशन व प्रथम बार वार्षिकोत्सव आयोजित करने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेश कुमार त्रिपाठी सहित पूरे विद्यालय की सराहना की.
कार्यक्रम का संचालन शंभू गिरी गोस्वामी तथा विद्यालय की छात्रा कुमारी योग्यता तथा आकांक्षा कुवार्बी ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद शंकर दत्त बुधोडी़ ने की.

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी श्री बुधानी , सुंदर सिंह कुबार्बी, शीला अधिकारी, नेहा मेहरा, आशीष पांडे, ग्राम प्रधान बीना बोरा, विद्यालय के शिक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, शंभू गिरी गोस्वामी, संदीप सिंह गोरखा, श्रीमती दीपा आर्यl, मनोज कुमार, मनमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह राणा, राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह चिलवाल ,प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पपनै, प्रधानाचार्य कमलेश तिवारी, प्रधानाचार्य कमल किशोर सिंह, प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद तिवारी, हंसी बोरा, डॉ विनीता खाती,सामाजिक कार्यकर्ता ललित सिंह बोरा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad