आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत AWES एकेडमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित, 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

ख़बर शेयर करें -


रानीखेत– बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु आर्मी पब्लिक स्कूल धौलाकुआं में AWES एकेडमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी आर्मी पब्लिक स्कूलों में आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत को दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमलेश जोशी को लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी मोनप्पा,एडजुटेंट जनरल भारतीय सेना के द्वारा शानदार ट्रॉफी और 75000 हजार रुपए नगद पुरस्कार के रूप में दिए गये। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र- छात्राओं ने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad