रानीखेत सहित उत्तराखंड के अन्य स्थानों पर होने वाली सेना भर्ती को लेकर प्रदेश शासन के उच्च अधिकारियों से मेजर‌ जनरल मनोज तिवारी एडीजी(यूपी और यूके) ने की वार्ता

ख़बर शेयर करें -

विगत दिवस 19जून को मेजर जनरल मनोज तिवारी, एडीजी (यूपी और यूके) भर्ती निदेशालय ने श्री आनंद बर्धन, आईएएस के अतिरिक्त मुख्य सचिव, उत्तराखंड सरकार और श्री अशोक कुमार, आईपीएस, डीजीपी उत्तराखंड के साथ बातचीत की। बातचीत का उद्देश्य उत्तराखंड में आगामी भर्ती रैलियों के बारे में शीर्ष शासकीय अधिकारियों को अवगत कराना था।

बता दें कि रानीखेत में पहली रैली 20 जून से 15 जुलाई 2023 तक, उसके बाद कोटद्वार रैली 01 सितंबर से 10 सितंबर 2023 और बनबसा 01 नवंबर से 10 नवंबर 2023 तक है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 1600 से अधिक पुलिस पदों पर जल्द होगी भर्ती

बातचीत के दौरान एडीजी ने राज्य सरकार को राज्य से चयनित अग्निवीरों के लिए की गई पिछली सभी रैलियों में प्रशासन और जनशक्ति दोनों के संदर्भ में उनके पूर्ण समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया गया :-

यह भी पढ़ें 👉  भिकियासैंण तहसील के स्यालकोट में कनार फाउंडेशन की भव्य माता की चौकी संपन्न

चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के समय पर सत्यापन की सुविधा हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी का विवरण।

प्रक्रिया में बदलाव के बारे में संभावित उम्मीदवारों/संस्थानों और पूर्व सैनिकों के समूहों तक पहुंच, उम्मीदवारों का चयन करने के लिए पहले फिल्टर के रूप में लिखित परीक्षा और उसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: दर्दनाक हादसा! भालू के हमले से बचने के दौरान खाई में गिरने से पशुपालक की मौत

बुनियादी ढांचे, वर्षारोधी आश्रयों, परिवहन व्यवस्था, पुलिस सहायता, चिकित्सा सहायता आदि के संदर्भ में सहायता की आवश्यकता।

कुल मिलाकर यह आश्वासन दिया गया कि भारतीय सेना के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करने के लिए निर्धारित नियमों और मापदंडों के अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad