छावनी सिविल एरिया को नगर पालिका में शामिल करने की कार्यवाही गतिमान,रक्षा मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के रानीखेत आने की उम्मीद

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: रानीखेत छावनी क्षेत्रके सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका परिषद में समायोजित करने के‌ लिए जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल मोहन नेगी व हिमालयन वृद्धजन उत्थान समिति अध्यक्ष पूर्ण चंद्र तिवारी ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट को पत्र लिखा जिसे रक्षा राज्य मंत्री ने रक्षा मंत्रालय को उचित कार्यवाही हेतु अग्रेषित किया है। रक्षा मंत्रालय के सम्बंधित अधिकारियों ने महानिदेशक रक्षा सम्पदा से इस मामले की जांच और टिप्पणी अतिशीघ्र करने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्व.राम सिंह बिष्ट राजकीय पॉलिटेक्निक द्वाराहाट में लगाया गया स्वीप कैंप, छात्र -छात्राओं को मतदान का महत्व बताया गया

माना जा रहा है यदि सब कुछ सामान्य रहा तो शीघ्र ही छावनी का सिविल एरिया रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका परिषद में सम्मिलित हो जायेगा। इस मामले में रक्षा मत्रालय ने मई 2022 व 2023 में भी छावनी के सिविल एरिया को चिलियानौला नगर पालिका में सम्मिलित करने की संभावना, जनसँख्या, क्षेत्रफल व अन्य जानकारियां शीघ्र मंत्रालय को प्रेषित करने को कहा था। राज्य के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा ५ जिलाधिकारियों को इस बावत पत्र प्रेषित किये गए थे लेकिन कई छावनियों की रिपोर्ट जिलाधिकारियों के‌ माध्यम से शहरी विकास मंत्रालय को नहीं मिल पायी, जिसकारण मामला अभी तक आगे नहीं बढ़ पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  ताडी़खेत खेल महाकुंभ में बियरशिवा पब्लिक स्कूल रानीखेत का शानदार प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं में जीते पदक

अब इस बात की विस्तृत जानकारी के लिए महा निदेशालय और छावनी प्रधान निदेशालय रक्षा संपदा से उच्च अधिकारियों के रानीखेत छावनी आने की सूचना है और एक जनप्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक भी संभव है। सरकार के इस रुख से लगता है कि शीघ्र ही छावनी के सिविल एरिया को रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में मिलाने की कार्यवाही गतिमान है।