धनतेरस संग छोटी दीवाली होने से रानीखेत बाज़ारों में दिखी रौनक,रेट ऊंचे होने से बजट के हिसाब से खरीद रहे लोग पटाखे
रानीखेत: रविवार को धनतेरस संग छोटी दीवाली होने से खरीदारी से बाजार गुलजार हैं। कल शनिवार को लोगों ने धनतेरस की खरीदारी की थी लेकिन आज रविवार को भी धनतेरस का पर्व मनाया गया, इसी के चलते यहां बाजार में कल से ज्यादा रौनक देखी जा रही है।

बर्तन बाजार से लेकर सर्राफा बाजार खरीदारी से गुलजार है। इलेक्ट्रिक की दुकानों से लेकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी खरीदार दिखे। वही लोग दीपावली की खरीदारी में भी जुटे हैं। दीपावली पूजन की सामग्री से लेकर सजावटी सामान की खरीदारी कर रहे हैं।

नैनीताल बैंक के पास पार्किंग स्थल पर पटाखों की दुकानें लगी हैं जहां खरीदारों की सुबह से भीड़ लगी है। हालांकि इस बार पटाखों की रेट काफी ऊंचे होने के कारण लोग बजट के हिसाब से ही खरीदारी कर रहे हैं।

रानीखेत महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन
ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि