गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने किया ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में सोमवार को विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के वर्मा ने संयुक्त रूप से ब्लड सेपरेशन यूनिट का शुभारंभ किया।इसके अलावा चिकित्सालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का भी शिलान्यास किया गया।
गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय में ब्लड सेपरेशन यूनिट खुलने से अब रक्त को उसके विभिन्न घटकों मसलन प्लाज्मा,रेड सेल्स और व्हाइट सेल्स में विभाजित किया जा सकेगा। इससे मरीजों को उनकी आवश्यकता अनुसार रक्त घटक उपलब्ध हो सकेंगे। मरीजों को इन‌सुविधाओं के लिए अब अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

ब्लड सेपरेशन यूनिट की स्थापना पर लगभग 18.73लाख रुपए की लागत आई है।इसके अलावा जिला योजना वर्ष 2025-26के तहत 129.42लाख रुपए की लागत से चिकित्सालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा जिसका आज शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, महामंत्री मंजीत भगत, छावनी सदस्य मोहन नेगी, गणेश राम , पूर्व महामंत्री उमेश पंत , मुकेश पाण्डेय, रमेश खनायत ,चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
ADVERTISEMENTS Ad Ad