कांग्रेस विधायकों पर सदन में तोड़-फोड़ और अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस का पुतला फूंका

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस विधायकों पर गैरसैंण में अराजकता, तोड़-फोड़ और सदन को‌ चलने देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया।

यहां शुक्रवार को गांधी चौंक में विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल के नेतृत्व में एकत्रित हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों पर भराड़ीसैंण विधानसभा में अशोभनीय व्यवहार करने का आरोप लगाया।कहा कि सदन ने चलने देकर कांग्रेस विधायकों ने न केवल महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा नहीं होने दी बल्कि जनता के पैसे की भी बर्बादी की।सदन में अराजकता का माहौल बनाने वाले कांग्रेस विधायकों का कृत्य अक्षम्य है, जनता 2027चुनाव में इन्हें घर बैठाने का कार्य करेगी। नुक्कड़ सभा में कांग्रेस की नीतियों और कृत्यों को उत्तराखंड विरोधी बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम भट्ट, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, गिरीश भगत ,अश्वनी भगत, मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, मुकेश पांडे, राम सिंह रावत, मंडल महामंत्री उमेश पंत, दर्शन मेहरा, मनजीत भगत, विनोद भार्गव, विपिन भार्गव ,पूर्व जिला अध्यक्ष दीप भगत, कैंट के मनोनीत सभासद मोहन नेगी जगदीश अग्रवाल ,अजय चौहान, गणेश जोशी, खजान पांडे, चंद्रशेखर, विनोद कुमार दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
Ad Ad