भाजपा ने ताड़ीखेत ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी का टिकट विमला रावत को थमाया,संगठन के प्रति समर्पण का मिला इनाम
रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी ने आज तीन विकास खण्ड क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। ताड़ीखेत विकासखण्ड से पार्टी ने श्रीमती विमला रावत पर विश्वास जताया है।
ताडी़खेत विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख सीट महिला आरक्षित हैं। पार्टी ने अन्य दावेदारों को ड्राप करते हुए पार्टीनिष्ठ कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। श्रीमती विमला रावत वर्ष 2007 में जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं। 2007 में ही जिला नियोजन समिति की सदस्य बनीं। 2013 में वह भाजपा महिला मोर्चा की अल्मोड़ा जिला मंत्री रहीं। 2016 में उन्हें महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया। वर्ष 2018 में वह महिला मोर्चा की कुमाऊं संयोजिका बधाई गई ।संगठन में वे अनेक दायित्वों का निर्वाह कर चुकी हैं।
उनके पति धन सिंह रावत भी जिला पंचायत सदस्य और ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। आज जारी लिस्ट में पार्टी ने धौलादेवी से आशा देवी और रामगढ़ से तुलसी देवी को ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी बनाया है।




पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की