रानीखेत में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया तीन‌ राज्यों में हुई जीत का जश्न, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -भारतीय जनता पार्टी की तीन विधानसभाओं में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने की खुशी का जश्न रानीखेत में भी मनाया गया।

यहां आज अपराह्न भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्रित होकर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनका, पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में कार्यकर्ता पूरे जोश व उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाएंगे और 2024 के चुनाव में भारी बहुमत से एक बार पुनः प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट,जिला महामंत्री विनोद भट्ट,नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, महामंत्री उमेश पंत एवं दर्शन बिष्ट छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, कुमाऊं संयोजिका विमला रावत, संजय पंत, दर्शन मेहरा ,जगदीश अग्रवाल, खजान जोशी ,मदन शाह,विधायक प्रतिनिधि ललित मेहरा, विनोद भार्गव, तनुजा शाह, पुष्पा तिवारी, रमेश जोशी, दीप पांडे, आनंद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम टाना–पन्याली में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने अपने निजी खर्च से बनवाया सी.सी. मार्ग
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad