केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
रानीखेत, 16 जून। टिहरी के केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मंगलवार को रानीखेत में मूलनिवासी संघ संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रेषित कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई।
कार्यक्रम का नेतृत्व मूलनिवासी संघ के अध्यक्ष दिनेश आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि केतन लाल हत्याकांड ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है और इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित लोगों ने न्याय और सामाजिक समानता के पक्ष में अपनी एकजुटता दिखाई। वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा और समाज के सभी वर्गों को अन्याय के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
इस अवसर पर बामसेफसे दिनेश टम्टा, अंबेडकर समारोह समिति के अध्यक्ष गुसाई राम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत, महेश आर्या,कुलदीप कुमार, मुकेश कुमार, सुन्दर लाल सुमन, अनिल टम्टा, बसंती दोरियाल, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद राम, गणेश कुमार, हेमा देवी, रेवती देवी, गोपाल राम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराते हुए कहा कि समाज में कानून और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए दोषियों पर शीघ्र एवं कठोर कार्रवाई आवश्यक है।



केतन लाल हत्याकांड के विरोध में मूलनिवासी संघ ने संयुक्त मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
डीएवी स्कूल हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदानी बने इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के उपकप्तान