आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी भारतीय सेना में अधिकारी बने

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत: राष्ट्रीय सैन्य अकादमी, देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के पूर्व छात्र शिशिर जोशी ने भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  गुसाईं राम बने कांग्रेस एस०सी० विभाग के रानीखेत के जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनकी कठिन परिश्रम, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। शिशिर जोशी की इस सफलता ने विद्यालय के साथ-साथ समूचे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत के प्रधानाचार्य श्री कमलेश जोशी एवं समस्त विद्यालय परिवार ने शिशिर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं यशस्वी सैन्य जीवन की कामना की है। विद्यालय को अपने छात्र पर गर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  जे. एंड. जे. सिटी मोंटेसरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गनियाद्योली, रानीखेत में इंटर हाउस वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लीग चरण का समापन
ADVERTISEMENTS Ad Ad