ग्राम सभा अम्याडी़ में आयोजित नेत्र शिविर में ग्रामीणों की नि:शुल्क नेत्र जांच व दवा वितरण हुआ

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -नगर के शीला नेत्रालय द्वारा ग्राम सभा अम्याडी़ में नि:शुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की आंखों कि जांच की गई तथा दवाओं का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

शिविर में मोतियाबिंद सहित मशीनों द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की गई तथा रक्तचाप व शुगर की भी निःशुल्क जांच की गई। शिविर में मरीजों की आंखों का आपरेशन करने के साथ ही दवाओं का वितरण किया गया।करीब पचास मरीजों का उपचार किया गया। शिविर समाजसेवी सतीश चन्द्र पाण्डेय के आवास पर लगाया गया। उन्होंने निःशुल्क शिविर लगाने के लिए शीला नेत्रालय के डा दीपक शर्मा व स्टाफ का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ
ADVERTISEMENTS Ad Ad