छावनी परिषद द्वारा रानीखेत बाजार में चलाया गया अतिक्रमण अभियान, फड़ -पटरी हटाने की कार्रवाई की

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -छावनी परिषद द्वारा शनिवार को नगर के सदर बाजार में अतिक्रमण अभियान शुरू करते हुए बेतरतीब फड़ एवं पटरी बाजार हटवाया एवं पड़ -पटरी व्यवसायियों को सड़क पर फड़ न लगाने की कड़ी चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग पर सुनखोला- बैना मोटर मार्ग का किया शिलान्यास

नगर के मुख्य बाजार में यातायात व्यवस्थित करने के उद्देश्य से छावनी परिषद प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ आज संयुक्त अभियान चलाते हुए नगर में अव्यवस्थित रूप से सड़क घेर कर बैठे फड़ -पटरी व्यवसायियों को हटाया एवं सड़क पर सामान न‌ लगाने की चेतावनी दी।
संयुक्त अभियान में छावनी परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, चंदन कुमार, राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पंत, मानचित्रकार कृपाल मेहरा, एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर में शारदीय नवरात्र में देसी -विदेशी श्रद्धालुओं की आमद, दूसरे दिन भी जगदम्बा महायज्ञ में हुए शामिल
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad