नगर को पॉलीथिन मुक्त रखने के लिए छावनी परिषद ने नागरिकों को वितरित किए जूट के बैग
रानीखेत -नगर को पॉलीथिन मुक्त रखने और आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आज छावनी परिषद द्वारा बाजार क्षेत्र से जनता को जूट बैग वितरण के अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन नेगी, नामित सदस्य, छावनी परिषद एवं वृक्ष मित्र से सम्मानित जोगेंद्र बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, चंदन कुमार और राजस्व अधीक्षक राजेन्द्र पन्त, पूर्व उपाध्यक्ष संजय पंत सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


ADVERTISEMENTS




राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन