जय गुरु गोरख नाथ क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चमोली एकादश ने रॉक ऑन पिलखोली को हराया, पूर्व प्रमुख हीरा रावत रहे मुख्य अतिथि
रानीखेत -ताडी़खेत विकास खंड अंतर्गत ग्राम चमोली में जय गुरु गोरख नाथ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रॉक ऑन पिलखोली और चमोली एकादश के बीच खेला गया जिसमें चमोली एकादश विजय रही।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि हीरा सिंह रावत ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं के खेलों के प्रति रुचि बढ़ानी चाहिए। कोई भी खेल हो हमें शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से लाभ देते हैं। खेलने से न केवल शरीर फिट रहता है अपितु खेल हमें टीम वर्क, अनुशासन और सहयोग सिखाते है, दोस्ती बढ़ती है, और सामाजिक कौशल विकसित होते हैं। उन्होंने आमंत्रित करने के लिए ग्राम वासियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान तारा सिंह फर्त्याल जी,ललित मोहन फर्त्याल पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता फर्त्याल, ,पूर्व प्रधान भगवती गोस्वामी ,पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अम्बा दत्त पंत ,कमल तिवारी ,महेंद्र रावत और आयोजन कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।








राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के खिलाड़ियों का दबदबा, 11 पदक जीतकर कब्जाई विजेता ट्रॉफी
रानीखेत में हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, विधायक प्रमोद नैनवाल ने किया उद्घाटन