चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी के बच्चों ने वन कर्मचारियों के सहयोग से हरियाली वन क्षेत्र में किया वृक्ष पौधों का रोपण
रानीखेत– चिल्ड्रंस एकेडमी सौनी के बच्चों ने आज हरियाली वन में वन विभाग कर्मचारियों के सहयोग से वृक्ष पौधों का रोपण किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती गीता पंवार के निर्देशन में आज सौनी कक्ष 23 में पहुंचे बच्चों व विद्यालय स्टाफ द्वारा वन कर्मियों के सहयोग से “हरियाली वन” में विभिन्न प्रजाति के पौंधों का रोपण किया गया। स्लोगनों व गीत के माध्यम से जन जागरूकता का अभियान भी चलाया गया। रोपण के पश्चात कैंपिंग साइट सौनी में बच्चों को जलपान करवाया गया और पर्यावरण संरक्षण की जानकारी साझा की गई।






ADVERTISEMENTS




पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की