चिल्ड्रेन्स एकेडमी विद्यालय सौनी में वन महोत्सव आयोजित, वृक्षारोपण कर जागरूकता रैली निकाली गई

रानीखेत – आज गनियाद्योली वन रेंज के कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत के निर्देशन में सौनी गांव में चिल्ड्रेन्स एकेडमी विद्यालय सौनी में वन महोत्सव कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी गयी एवं अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी करने की अपील की गई। कार्यशाला के पश्चात सौनी आरक्षित वन में अमृत सरोवर के समीप वृक्षारोपण कार्य विद्यार्थियों, अभिभावकों व चिल्ड्रेन्स अकेडमी प्रबंधन के सहयोग से किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ वन कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता हेतु एक रैली भी निकाली।
कार्यक्रम में श्री तापस मिश्रा वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत, श्रीमती गीता पंवार प्रधानाध्यापक चिल्ड्रेन्स अकेडमी सौनी, वन दरोगा संजय रावत, वन बीट अधिकारी बलवंत भंडारी, नवीन तिवारी, भुवन पंत, स्थानीय अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन, विद्यार्थी व वन कर्मचारी उपस्थित रहे।





ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष