भव्य शोभायात्रा के साथ गांधी चौक में आयोजित 22वां मां दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न, शोभायात्रा में छोलिया नृत्य रहा आकर्षण

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -शारदीय नवरात्र में नौ दिन तक यहां दुर्गा पूजा पंडाल गांधी चौक में मां दुर्गा के पूजा अनुष्ठान, आरती के बाद शनिवार दशमी के दिन मां दुर्गा प्रतिमा की भजन-कीर्तनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पारम्परिक छोलिया नृत्य आकर्षण के केंद्र में रहा। पारम्परिक वेशभूषा में स्कूली बच्चे भी शोभायात्रा में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भतरौजखान पुलिस की बड़ी सफलता: 25 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किया जानलेवा हमला

शनिवार को यहां मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति गांधी चौक के तत्वावधान में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इससे पूर्व पूजा पंडाल में महाआरती की गई। शोभा यात्रा में रानीखेत इंटर कॉलेज व जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल के बच्चे शामिल रहे।शोभायात्रा शिवमन्दिर मार्ग,जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन,सदर बाजार होकर पुनः गांधी चौक पहुंची जहां मां की सामूहिक आरती की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की

शोभायात्रा में मां दुर्गा पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष अजय कुमार बबली, गौरव तिवारी, नीरज तिवारी, नरेश अग्रवाल, भास्कर कपिल, गौरव भट्ट, मनोज अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, पं विजय पांडे, सतीश चन्द्र पाण्डेय ,नवल किशोर पांडेय, आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल के खिर्सू में गुलदार के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने श्रीनगर-पौड़ी हाईवे पर लगाया जाम; गुलदार आदमखोर घोषित
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad