सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर बनभूलपुरा उपद्रव में घायल पुलिस कर्मियों और पत्रकारों का‌ हाल जाना,कहा आरोपियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई

ख़बर शेयर करें -

शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी कोतवाली परिसर में करीब 20 से अधिक घायल पुलिस कर्मी और पत्रकारों से मुलाक़ात की। इस दौरान घायलों ने घटना की पूरी जानकारी और आप बीती बताई। उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है, और उनके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने जिला प्रशासन-पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही करने के आदेश दिए।कहा कि पुलिस कर्मी, पत्रकारों पर हुआ हमला निंदनीय है। क़ानून अपना कार्य कर रहा है। कुछ अराजक तत्वों ने देव भूमि उत्तराखंड का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं । ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर घायल पत्रकारों से भी बात की जिन्होंने बताया कि उन्हें जिंदा आग में झोंकने के प्रयास किए गए। साथ ही उन्होंने कालाढूंगी एसडीएम रेखा कोहली से भी उन्होंने बात की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में खड़ी बाजार की ऐतिहासिक रामलीला का भव्य शुभारंभ: नारद मोह के मंचन ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी संपत्ति में अतिक्रमण करने वालों और हिंसा फैलाने के खिलाफ जांच समिति बनाकर सख्त कार्रवाही की जाएगी। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बीरशिवा स्कूल रानीखेत के छात्र कुणाल जोशी ने उत्तीर्ण की N.D.A की प्रवेश परीक्षा,पहले I.O.Q.M की प्रतिष्ठित परीक्षा भी कर चुके उत्तीर्ण

इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या, मंडी परिषद अध्यक्ष डा अनिल कपूर डब्बू, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक बंशीधर भगत, डीआईजी योगेंद्र रावत, जिलाधिकारी वंदना सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी एन मीणा, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर उत्तराखंड में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने 10वीं और 12वीं की 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन
Ad Ad Ad Ad