वरिष्ठ व्यापारी प्रीतम पाल के निधन से व्यापारियों व नागरिकों में शोक

ख़बर शेयर करें -

रानीखेतः नगर के वरिष्ठ व्यापारी प्रीतम पाल सिंह जसवाल का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया है। पिछले कईं माह से वह ऋषिकेश एम्स में भर्ती थे। परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार ऋषिकेश में होगा। वह अपने पीछे पत्नी सीमा जसवाल, एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गये हैं।
उनके देहांत पर रानीखेत से कांग्रेस के पूर्व विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, पूर्व प्रमुख रचना रावत, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पी०पी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, व्यापार महासचिव संदीप गोयल, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उप-सचिव विनीत चैरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे,मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, हेमन्त नेगी, दिनेश गोयल, दीवान नेगी, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, अंशुल साह गंगोला,राजेन्द्र बिष्ट, यतीश रौतेला आदि ने दुःख जताया।