द्वाराहाट में अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, उक्रांद ने भी किया धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -अंकिता हत्याकांड को लेकर आज कांग्रेस ने द्वाराहाट में विधायक मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से अविलम्ब सीबीआई जांच की मांग की।

घटगाड़ पुल से हाथों में पोस्टर बैनर लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहा तक आक्रोश रैली निकाली। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोला। बाद में मुख्य चौराहा पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मदन सिंह बिष्ट ने भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड के तुरंत बाद कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। तब अपने नेताओं को बचाने के भरपूर प्रयास किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

अब पार्टी का पूर्व विधायक और उसकी कथित पत्नी अपने नेताओं के नाम सार्वजनिक कर रहे हैं तो सच्चाई सामने आ चुकी है। सरकार में थोड़ी सी भी शर्म बाकी है तो उक्त प्रकरण की सीबीआई जांच करवाए। सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। ब्लाक प्रमुख डा. आरती किरौला तथा नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या ने भी भाजपा पर जमकर प्रहार किए। सरकार और पार्टी को महिला विरोधी बताया। कहा कि इनके राज में कोई भी सुरक्षित नहीं। कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित कर अंकिता भंडारी के स्वजनों को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति

उत्तराखंड क्रांति दल ने भी किया प्रदर्शन

अंकिता भंडारी मामले में उक्रांद ने भी अपने तेवर दिखाए। त्रिमूर्ति चौराहा पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को घेरा। ये गट्टू गट्टू कौन है ये सरकार क्यों मौन है जैसे नारे लगाए। इसके अतिरिक्त जन गीतों के माध्यम से संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी ने भाजपा पर पूरे राज्य को असुरक्षित करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

कहा कि अंकिता हत्याकांड में सरकार को पता था कि मामले में उनके अपने नेता संलिप्त हैं। इसीलिए बुल्डोजर चला रातों रात सुबूत नष्ट कर दिए गए। भाजपा सरकार में बेटियां, नौकरियां, जमीन, जंगल कुछ भी सुरक्षित नहीं हैं। जिलाध्यक्ष जगदीश रौतेला, राज्य आंदोलनकारी बीरेंद्र बजेठा, सुशील साह, बिपिन पंत, कुंदन बिष्ट, चतुर सिंह किरौला आदि ने भी संबोधित किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad