चिलियानौला में कांग्रेस ने किया चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, कार्यकर्ताओं से डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2025/01/IMG-20250105-WA0191-1024x461.jpg)
रानीखेत -चिलियानौला नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज पूजा अनुष्ठान के साथ चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।इस मौके पर कार्यकर्ताओं से चुनाव प्रचार में जुटने का आह्वान किया गया।
चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही कांग्रेस ने भी रानीखेत चिलियानौला नगरपालिका परिषद चुनाव में अपने प्रचार अभियान को गति दे दी है। चुनाव कार्यालय में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार तेज करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस अपनी जीत के प्रति पूर्ण आश्वस्त हैं लेकिन मेहनत में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष चिलियानौला कमलेश बोरा ने और संचालन पंकज कुवार्बी ने किया।
शुभारंभ कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रानीखेत उमेश भट्ट, ब्लॉक प्रशासक हीरा सिंह रावत, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, विश्व विजय सिंह माहरा, अगस्त लाल साह, अतुल जोशी, हरीश मनराल, पंकज जोशी, हेमंत रौतेला, अमित पांडेय, यतीश रौतेला, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, गीता माहरा, हरीश मनराल, कल्पना देवी, कमला बिष्ट, अंजू बोरा, प्रेमा रावत, नीलम कुवार्बी, पंकज कुवार्बी, मनोज बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, के० सी० कबड़वाल, डी०एस० माहरा, रमेश आर्या, दीप उपाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहे।
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2025/01/1000956011-scaled.jpg)
![](https://prakritlok.com/wp-content/uploads/2024/07/Ad-SwadSweets.jpeg)