कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने वन मंत्री से की रानीखेत में गुलदार के कारण दहशतशुदा स्थानों में पिंजरा लगाने की मांग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रानीखेत के पू्र्व विधायक करन माहरा ने प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र लिखकर रानीखेत नगर व आस-पास के क्षेत्र को गुलदार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यूशालकोट में सोलर पंपिंग सिंचाई योजना का भूमि पूजन, 60 परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को लिखे पत्र में कहा है कि पिछले एक माह से रानीखेत नगर व आस-पास के क्षेत्रों में गुलदार की दहशत व्याप्त है।रानीखेत नगर के विभिन्न मुहल्लों में गुलदार को चहलकदमी करते देखा गया है। स्थानीय लोग इतने भयभीत हैं कि रात्रि में घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।श्री माहरा ने वन मंत्री से दहशतशुदा इलाकों में पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना के होने से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की राज्य सचिवालय में हुई समीक्षा,₹861.73 लाख व ₹480.23 लाख के आगणन पर सहमति
ADVERTISEMENTS Ad Ad