कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने रानीखेत में जनसंपर्क कर नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत– प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने यहां बाजार में सघन जनसंपर्क कर नागरिकों और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सदर बाजार में सघन जनसंपर्क कर नागरिकों का हाल-चाल जाना और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार और असत्य पर सच्चाई की रोशनी की जीत का पर्व है। जन कल्याण की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि दीपोत्सव सभी के जीवन को सुख समृद्धि से आलोकित करते हुए उत्तरोत्तर उन्नति के की राह पर अग्रसर करें।

यह भी पढ़ें 👉  चिलियानौला शिव मंदिर में पतंजलि महिला संगठन ने आयोजित किया योग शिविर; बुजुर्ग महिलाओं और नवनियुक्त प्रभारी का किया सम्मान

जनसंपर्क में उनके साथ कांग्रेस कार्डिनेटर कुलदीप कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, ज्येष्ठ प्रमुख मोहन सिंह नेगी,राजन आर्या, चंदन सिंह बिष्ट,दीप उपाध्याय आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  पिलखोली (रानीखेत) में जिला पंचायत सदस्य के वाहन में तोड़फोड़, ग्राम प्रधान ने गश्त बढ़ाने की मांग की
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad