कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने किया जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाएं
रानीखेत - कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के समर्थन में रानीखेत-ताड़ीखेत- भतरोजखान में रोड शो कियाऔर नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
नुक्कड़ सभाओं में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि पिछले दस साल के शासन में मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल साबित हुई है वहीं महंगाई ने बेतहाशा बढ़ी है जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। नेता द्वय ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित साधने के के लिए उनका पोषण और जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने जनता से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और प्रदीप टम्टा के साथ नगर में ढोल-नगाड़े के साथ जनसंपर्क भी किया। तदोपरांत गांधी चौक में नुक्कड़ सभा की।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार,नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, अंकिता पंत,दीपक पंत,अजय कुमार, कमलेश बोरा, कुलदीप कुमार,चंदन बिष्ट, गोपाल देव, यतीश रौतेला, कुसुम जोशी, सोनू सिद्दीकी, रचना रावत, आदि मौजूद रहे।



ADVERTISEMENTS


ग्राम सभा ऐरोड़ में भव्य रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, भाजपा नेता, पूर्व सहायक सेना नायक एस एस बी,दीप पांडे रहे मुख्य अतिथि
एपीएस रानीखेत के प्राचार्य कमलेश जोशी ने पूर्ण किए प्रधानाचार्य के रूप में 25 वर्ष