हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
रानीखेत -रानीखेत के हैड़ाखान मंदिर मुख्य परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत सुश्री दीक्षिता जोशी एवं डॉ प्रमोद नैनवाल माननीय विधायक रानीखेत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
श्रीमती कविता बिष्ट,गरिमा फर्तयाल,विवेक बिष्ट एवं मुस्कान ने रानीखेत के आसपास के क्षेत्र से आए हुए 150 से अधिक योग साधकों को योग अभ्यास कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री दीक्षिता जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत ने योग एवं प्राणायाम के शारीरिक एवं मानसिक प्रभाव को उल्लेखित करते हुए योग प्राणायाम को जीवन में अति महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में योग की भूमिका बताते हुए डॉ. विजयशील उपाध्याय निदेशक भोले बाबा आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट रानीखेत ने योग प्राणायाम को अपने जीवन में आत्मसात कर निरोगी रहने के उपाय एवं योग की जीवन में सार्थकता के विषय में बतलाया ।
चिलियानौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने योग साधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि योगासनों को नियमित ही नही अपितु सही प्रकार से किया जाना स्वास्थ्य के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। हैड़ाखान ट्रस्ट के कर्नल बी.एस.राणा ने योग को महत्वपूर्ण बताते हुए इसकी उपयोगिता एवं आयुष विभाग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को जनसामान्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम में डॉ.संजय श्रीवास्तव,डॉ.ललित मोहन जोशी, कैप्टन प्रमोद जोशी,कैप्टन रघुवर मेहरा,डॉ.मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ.अभिलाषा गुप्ता,डॉ. शैलेंद्र डागर,डॉ. जितेंद्र पपनोई ,डॉ.शोभा पपनोई,डॉ प्रियंका रमोला, श्रीमती वन्दना,डॉ.सौरभ, नीलम चौहान,हर्ष मनी जगूड़ी सहित मोहन नेगी, गिरीश भगत, दीप भगत, मंजीत भगत एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख श्रीमान सुनील ,भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, उमेश पंत सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने किया।






हैडा़खान मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 150से अधिक साधकों ने किया योगाभ्यास
सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान भराड़ीसैंण विधानसभा सहित कई धार्मिक महत्व के स्थलों का अवलोकन किया