कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला, केंद्र सरकार की भी चूक बताया

रानीखेत -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों व आम नागरिकों की नृशंस हत्या के विरोध में रानीखेत कांग्रेस कमेटी ने आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
वक्ताओं ने कहा कि देश की देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी गृह मंत्री, रक्षा मंत्री व देश के प्रधानमंत्री की है, जिसमें बहुत बड़ी चूक हुई है। जिसके कारण बहनों ने अपने सुहाग को, माँ-बाप ने अपने बच्चों व किसी ने अपने इकलौते घर चला रहे व्यक्ति की असमय मृत्यु के ग्रास में जाते हुए देखा, उनका यह दर्द हर भारतवासियों के लिए असहनीय है। जिसका बदला पाकिस्तान व आतंकवाद को नेस्तनाबूद कर लिया जाना चाहिए।
वही महिला कांग्रेस लोकसभा प्रभारी श्रीमती जया कर्नाटक ने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व रक्षा मंत्री को इस नरसंहार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से तुरंत इस्तीफा देना चाहिए व देश की बागडोर सुरक्षित हाथों में देनी चाहिये।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंकते हुए “पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद हो बर्बाद” के नारे लगाए।
रानीखेत कांग्रेस ने कहा कि हमे उम्मीद थी कि इस नरसंहार की घटना के तुरंत बाद केंद्र सरकार एक अहम बैठक बुलाकर पाकिस्तान व आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा व निर्णायक कदम उठाया जाएगा, किन्तु अफसोस कि अभी तक ऐसा कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया गया।
पुतला दहन कार्यक्रम में विश्व विजय सिंह माहरा, गोविंद सिंह बिष्ट, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, चिलियानौला नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, महिला जिलाध्यक्ष गीता पवार, महिला नगर अध्यक्ष नेहा साह माहरा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना आर्या, ज़िला पंचायत प्रतिनिधि हेमंत रौतेला, कार्यकारी नगर अध्यक्ष पंकज जोशी, पूर्व प्रधान राजेन्द्र बिष्ट, पंकज गुरूरानी, दीप उपाध्याय, विजय तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश पंत, जीतन जायल, पंकज थापा, स्वाति बंसल, बबिता साह, माधवी देवी आदि उपस्थित रहे।


