रानीखेत के एरोड़ गांव के दो खिलाड़ियों का नॉर्थ ज़ोन हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन
रानीखेत -एरोड गाँव निवासी अनुज बिष्ट (पुत्र श्री बिशन सिंह बिष्ट) एवं हितेश मेहरा (पुत्र श्री देव सिंह मेहरा) का चयन अंतर विश्वविद्यालयीय हॉकी प्रतियोगिता (नॉर्थ ज़ोन) के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से गाँव एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य शोभा मेहरा ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खेल एवं शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में विभिन्न खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी एरोड़ गाँव के कई खिलाड़ी विभिन्न हॉकी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। इनमें प्रमुख रूप से गौरव मेहरा, योगेश मेहरा, आदित्य मेहरा, हर्षित मेहरा, गोकुल मेहरा, सौरव मेहरा, नवनीत मेहरा, पारस नेगी, दिक्षांत मेहरा, ईशांत मेहरा, करण नेगी, नैतिक मेहरा एवं निकिता मेहरा शामिल हैं।
क्षेत्रवासियों ने दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट हरीश मनराल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संजय बिष्ट, सुकृत साह सहित सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए युवा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बच्चों की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवान्वित करने वाला बताया। कहा कि इससे अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रानीखेत के तत्वावधान में हैड़ाखान मंदिर परिसर में हुआ वृहद वृक्ष पौंधारोपण,सौ से अधिक वृक्ष पौंध रोपे गए
हरेला पर्व पर रानीखेत न्यायालय परिसर में वृक्ष पौधों का रोपण कर दिया हरियाली का संदेश