रानीखेत क्षेत्र के पांच छात्रों का चयन 69वें नेशनल स्कूल गेम्स के लिए हुआ, खेलप्रेमियों ने जताई खुशी

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत -रानीखेत क्षेत्र के 5 बालकों का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 12 से 17 जनवरी 2026 तक उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने वाले 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चयनित होने वाले खिलाड़ियों में कुनाल बिष्ट, पुत्र श्री महेंद्र सिंह बिष्ट, निवासी-जोग्याड़ी और शिवांग मेहरा – पुत्र श्री रवि मोहन सिंह मेहरा, निवासी – जैनोली गनियाद्योली स्थित जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल के छात्र हैं। इसके अलावा इशांत मेहरा, पुत्र श्री दीवान सिंह मेहरा, पीएम श्री जीआईसी जैनोली,निवासी-जैनोली जितेंद्र नेगी, पुत्र श्री देवेंद्र सिंह नेगी, निवासी-किलकोट मयंक, पुत्र-श्री हरीश राम निवासी-कुलसीबी जीआईसी कुलसीवी के छात्र है। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जे एंड जे सिटी मांटेसरी स्कूल गनियाद्योली के प्रधानाचार्य विनोद खुल्बे, खिलाड़ियों के कोच कोच दीपक मेहरा ने खुशी जताई और कहा कि बच्चों को यदि उचित सुविधाए मिलेंगी तो निश्चय ही वो देश ही नही विदेशों में भी रानीखेत, उत्तराखंड व भारत का नाम ऊंचा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति

पूर्व विधायक करन माहरा, पूर्व हॉकी संघ अध्यक्ष अगस्त लाल साह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी जुबैद अहमद, धीरेंद्र बिष्ट, एडवोकेट हरीश मनराल, धीरज वर्मा, उमेश बिष्ट, हेमंत बिष्ट, संजय बिष्ट, सुकृत साह सहित सभी खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए युवा खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बच्चों की इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवान्वित करने वाला बताया। कहा कि इससे अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रानीखेत विधानसभा में कांग्रेस ने कसी कमर, ताड़ीखेत विकासखण्ड के न्याय पंचायत प्रभारियों की नियुक्ति
Ad Ad